खूबसूरत और जवां दिखने की हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन यह सबको नसीब नहीं हो पाता। क्योंकि खानपान के साथ इसके लिए कुछ कुदरत पर भी निर्भर करता है। वहीं कुछ लोग अपने को इतना फिट रखते हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही मां और बेटी की जोड़ी देखने को मिली है, जिसे देखकर लोग इन्हें जुड़़वा बहन समझ बैठते हैं। 48 वर्षीय वीना नैय्यर (Veena Nayyer) के साथ अक्सर ऐसा होता है। उनको और उनकी बेटी को देखकर लोग जुड़वा बहन मान बैठते हैं। क्योंकि इस उम्र में भी वीना दिखती ही ऐसी हैं।

यूके के Berkshire की रहने वाली हैं वीना का कहना है कि जब लोग उन्हें और उनकी बेटी को एक साथ देखते हैं तो कंफ्यूज हो जाते हैं। इस उम्र में भी वीना काफी यंग लगती हैं। उन्हें देखकर किसी के लिए यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि वह दो बच्चों की मां भी है। वीना की बेटी की उम्र 28 वर्ष है। वीना पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह कहती हैं, कि लोग उनकी उम्र के बारे में जानकर हैरान हो जाते हैं। लोग उनकी वास्तविक उर्म से 10 वर्ष कम का ही अंदाजा लगाते हैं। लेकिन जब वह अपनी उम्र की आईडी दिखाती हैं तो लोग हैरान हो जाते हैं।

Veena Nayyar

वीना बताती हैं कि लोग मुझे और मेरी बेटी एंजेली को बहन समझते हैं जोकि अच्छी बात है। लेकिन यह सुनकर वीना शर्मिंदा हो जाती है। फिलहाल वीना की फिटनेस देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा लगा पाना हर किसी के लिए मुश्किल है। उनकी तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है।

इसे भी पढ़ें: शादी की रात दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा करता रहा वर्क फ्रॉम होम 

Spread the news