गिटार की धुन पर तोते ने गाया गाना, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पक्षियों में तोता (Parrot) सबसे हुनरमंद माना जाता है। इसीलिए पक्षियों को पालने के शौकिनों की पहली पसंद तोते हैं। तोतों में बात करने की कला होती है। वह अपने मालिक के इशारों को बाखूबी समझते हैं। हम लोगों ने अब तक कई बातूनी तोते देखें हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गिटार की धुन पर गाना गाता सुना जा रहा है। तोते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/rtnordy/status/1397656482020216832

तोतों में इंसानों की तरह आवाज निकालने की कला होती है। वह इंसानी भाषा को हुबहू कॉपी करने में मास्टर होते हैं। कभी-कभी तोते इंसानों से बात करते भी सुने गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तोता तो सबको अचरज में डाल दिया है। इसे देखने वालों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि क्या यह गाना तोता गा रहा है। तोते का यह गाना सुनकर अचरज के साथ-साथ काफी सकून भी मिल रहा है। क्योंकि तोते की मधुर आवाज आपको कुदरत के करिश्मों का कायल बना रही है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल चैंपियन रहीं लिया बन गईं मशहूर पॉर्न स्टार

इंसानों का गुनगुनाना और पक्षियो का चहचहाना सबको पता है। लेकिन किसी ने कभी ऐसा सोचा होगा कि पक्षी गाना गाएगा और वह भी इंसानों की तरह। ट्विटर पर शेयर 33 सेकेंड का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति गिटार बजा रहा है। गिटार की धुन पर तोता रॉक सॉन्ग सुरीले आवाज में गा रहा है। मजे की बात यह है कि इस गाने को सुनकर कुछ लोग कह रहे हैं कि इंसान से बढ़ियां तोता गा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मेहुल चौकसी की ‘हॉट गर्लफ्रेंड’, जिसके चक्कर में हुआ गिरफ्तार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...