पीएम मोदी पर आतंकवादी वाले बयान के विरोध में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, दी चेतावनी

protest against kharge

Lucknow News: लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा था। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने गोमती नगर स्थित अपने कार्यालय पर इस विवादित टिप्पणी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खड़गे के इस बयान ने सिर्फ प्रधानमंत्री का ही अपमान नहीं किया है, बल्कि देश की 142 करोड़ जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाई है। उन्होंने इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने से इनकार कर दिया।

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार अपनी राजनीति का स्तर गिरा रही है और इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने खड़गे से सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और पूरे देश से माफी माँगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द माफी नहीं मिली, तो परिषद पूरे देश में व्यापक और उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी।

protest against kharge

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खड़गे के पोस्टर फाड़ डाले और जमकर नारेबाजी की। खड़गे माफी मांगो के नारों से पूरा इलाका गूँज उठा। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर गुस्सा साफ झलक रहा था।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने भारत आ रहे जहाज को होर्मुज से किया जब्त

गोपाल राय ने आगे कहा कि कांग्रेस बार-बार जनता की भावनाओं को तार-तार करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘नारी वंदन अधिनियम’ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी कांग्रेस ने विरोध किया, जिससे लोगों में असंतोष फैल रहा है। उनके अनुसार, ऐसी राजनीति न सिर्फ जनभावनाओं के खिलाफ है, बल्कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता को भी कमजोर करती है।

इस मौके पर बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, संग्राम सिंह, मानसी गुप्ता, ओम शंकर गुप्ता, कार्तिक माथुर, ममता चौधरी, अनिल यादव, निर्भय सिंह, शुभम मौर्या और मुकेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल: भावनाओं के जाल की गिरफ्त में विपक्ष

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...