देश-दुनिया में कई अनोखे मामले हैं, जिन्हें जानने व सुनने के बाद आश्चर्य होता है। लड़कों की शादी न हो पाने के कई किस्से हमारे सामने हैं, पर खूबसूरती के बावजूद लड़कियों की शादी न हो पाने के बारे में शायद ही कोई सुना हो। यहां हम ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं, जहां की युवतियां काफी मशहूर हैं। इस गांव की अधिकतर लड़कियां बला की खूबसूरत है, बावजूद इसके कोई युवक इन लड़कियों से शादी नहीं करना चाहता। इस गांव का नाम है नाइवा डो कॉर्डेइरो (Naiva do Cordeiro)। यह गांव ब्राजील के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। इस गांव में करीब 600 महिलाओं की आबादी है। लेकिन एक नियम के चलते इन महिलाओं की शादी नहीं हो पा रही है। नियम के मुताबिक अगर इस की लड़की किसी मर्द से शादी कर लेती है, तो वह गांव नहीं छोड़ सकती।

शादी करने के बाद पति अपनी पत्नी के साथ वीकेंड पर सिर्फ दो दिन ही रह सकती है। इसके अलावा बेटा पैदा होने पर उसके 18 वर्ष पूरा होते ही गांव छोड़ना होता है। यही वजह है कि गांव की युवतियां सुंदर होने के बावजूद भी शादी के सुख से वंचित रह जा रही हैं। इसके पीछे बड़ी अजीबोगरीब कहानी बताई जाती है।

बताया जाता है कि वर्ष 1890 में मारिया नाम की एक महिला शादी के कुछ समय बाद अपने पति का घर छोड़कर चली गई थी, जो अब गांव बन चुका है। इसके बाद मारिया ने 1891 में इस साइट पर एक गांव बनाया, और नियम बनाया कि इस गांव की कोई भी युवती शादी के बाद अपने पति के घर नहीं जाएगी। तभी से यह नियम चला आ रहा है। यहीं कारण है कि इस गांव की युवती से कोई युवक शादी नहीं करना चाहता। जो शादी कर लेता है, दो दिन बीताने के बाद उसे अलग होना पड़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: सूटकेस में छिपाकर लड़की ले जा रहे थे हॉस्टल के लड़के

Spread the news