अभिजीत दीपके की जमकर पिटाई, थप्पड़ों का वीडियो वायरल

Abhijeet Deepake Beaten

जयपुर: सोशल मीडिया पर चर्चित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ राजस्थान की राजधानी में बेहद शर्मनाक घटना घटी है। जयपुर में उनकी जमकर पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में लोग उन्हें थप्पड़ मार रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके का नाम उस समय चर्चा में आया, जब सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मीम्स जमकर वायरल हुए। दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के मूल निवासी हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका से इस पार्टी की शुरुआत की थी। पिछले कुछ समय में सीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़े हैं और यह एक वायरल मूवमेंट बन गया है। फिलहाल, दीपके देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनों और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

CJI सूर्य कांत की कॉकरोच वाली टिप्पणी से हुई थी पार्टी की शुरुआत

कॉकरोच जनता पार्टी का उदय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की एक विवादित टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल, एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी थी, जिसके बाद युवाओं ने इसे व्यंग्य के तौर पर लेते हुए इस पार्टी का निर्माण किया। शुरुआत में इसे एक व्यंग्यात्मक आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इसे एक गंभीर युवा आंदोलन के रूप में पेश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सांप्रदायिकता का हवाला देकर हेड कॉन्स्टेबल जमशेद ने दिया इस्तीफा

सियासत गरमाने के आसार, हमलावरों के कनेक्शन पर उठेंगे सवाल

अभिजीत दीपके की पिटाई के बाद अब इस मामले में राजनीति गरमाने के आसार हैं। सोशल मीडिया पर लोग हमलावरों की पहचान और उनके कनेक्शन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, दीपके ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके समर्थकों ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देखना यह होगा कि यह मामला अब किस दिशा में जाता है और हमलावरों का किसी राजनीतिक सोच से कोई संबंध है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी का एक और अपत्तिजनक तस्वीर वायरल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...