उर्वशी रौतेला FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो से विशेष आमंत्रण पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। अपनी लगातार बढ़ती वैश्विक साख के दम पर उर्वशी ने भारतीय सिनेमा के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी है। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल शासी निकाय (FIFA) के अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो से विशेष निमंत्रण प्राप्त करने वाली देश की पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।
सोशल मीडिया पर फीफा चीफ ने जताया आभार
इस खास मुलाकात की खूबसूरत झलकियां फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए लिखा, ग्लोबल आइकन स्टार उर्वशी रौतेला से मुलाकात करके बेहद खुशी हुई। फीफा चीफ का यह बयान देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसे दुनिया भर में उर्वशी के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
सांस्कृतिक दूत के रूप में उभरीं उर्वशी
अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर वैश्विक कलाकारों के साथ काम करने तक, उर्वशी ने बॉलीवुड की सीमाओं से आगे निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फीफा अध्यक्ष के साथ उनकी इस मुलाकात को खेल और मनोरंजन जगत के बीच मजबूत होते रिश्तों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है, जहां उर्वशी एक सांस्कृतिक दूत की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: रील बनाते-बनाते कैमरामैन से हुआ प्यार, तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाया विवाह
फैंस और सिनेमा जगत के लोग सोशल मीडिया पर लगातार उर्वशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: स्पेन बना चैंपियन तो मिया खलीफा की खुली किस्मत
