लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन आईएएस अधिकारियों में कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा का भी नाम शामिल है। माना जा रहा है कि हाल ही में कानपुर में हुई हिंसा के चलते जिलाधिकारी नेहा शर्मा का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि गत शुक्रवार को कानपुर में हुई हिंसा के बाद नेहा शर्मा काफी चर्चा में थीं। मीडिया में उठ रहे सवालों का वह लगातार जवाब भी दे रही थीं। नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय निकाय का कार्यभार सौंपा गया है। इसी के साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का भी तबादला कर दिया गया है। हालांकि उन्हें एक तरह से प्रमोट किया गया है। अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग में भेजा गया है। वहीं कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि विजय किरण आनंद को प्रभारी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईएएस अभिषेक प्रकाश की जगह सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि विशाख को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनामिका सिंह को महिला कल्याण एवं बाल विकास तथा पुष्टाहार विभाग में सचिव बनाया गया है। जबकि अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास का जिम्मा सौंपा गया है। भवानी सिंह को एमडी मध्यांचल, विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में सीलम साई सीडीओ जौनपुर बने हैं। अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह सेल्वा कुमारी जे. को आयुक्त बरेली बनाया गया है। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रियंका निरंजन को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। चांदनी सिंह को जालौन के जिला अधिकारी के रूप में तैनाती मिली है।

इसे भी पढ़ें: संकल्प से सिद्धि के आठ साल

इसी तरह अविनाश कुमार राय को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रुति सिंह को चिकित्सा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है। शकुंतला गौतम को कानपुर में श्रम आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह आर. रमेश कुमार को रेशम का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा राकेश कुमार सिंह द्वितीय को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मौजूदा समय में वह गाजियाबाद के जिलाधिकारी भी हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।

इसे भी पढ़ें: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला

Spread the news