प्रकाश सिंह

हमीरपुर: यूपी विधानसभा चुनाव का पांचवां चरण संपन्न हो चुका है, ऐसे में सियासी तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो चुकी है। 20 फरवरी को तीसरे चरण में संपन्न हुए हमीरपुर विधानसभा चुनाव किसके पक्ष में जाएगा, इसकी कयासबाजी तेज हो गई है। वर्ष 2017 के चुनाव में हमीरपुर की 228 हमीरपुर और 229 राठ दोनों सीटें जीतने वाली बीजेपी के लिए इस बार जीत का स्वाद चख पाना आसान नहीं दिख रहा है। इस बार के चुनाव में मोदी लहर काफी कुंद पड़ चुकी है। वहीं सत्ता विरोधी लहर बीजेपी सरकार की सभी उपलब्धियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि बीजेपी का हमीरपुर में लंबे समय से वर्चस्व रहा है और अगर इस बार यहां से बीजेपी जीतती है तो उसकी यह तीसरी बार लगातार जीत होगी।

228- हमीरपुर विधानसभा सीट

हमीरपुर जिले की हमीरपुर सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2017 में हमीरपुर में कुल 43.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह चंदेल सपा उम्मीदवार डॉक्टर मनोज कुमार प्रजापति को 48655 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। 2017 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ संजय दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। इस बार बीजेपी ने सपा से पार्टी में आए मनोज प्रजापति को हमीरपुर से चुनाव लड़ाया है। जबकि सपा से रामप्रकाश प्रजापति उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने सामूहिक हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें: चित्रकूट में खिलेगा कमल या बदलेगी साइकिल की चाल

सियासी इतिहास

1996- 2002- शिवचरण प्रजापति (बसपा)
2007- अशोक कुमार सिंह (सपा)
2012- साध्वी निरंजन ज्योति (भाजपा)
2017- अशोक कुमार सिंह चंदेल (भाजपा)

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

मुस्लिम मतदाता- 50575
ब्राम्हण- 39738
जाटव- 39738
ठाकुर- 36126
यादव- 36126
निषाद- 29000
प्रजापति- 28898
कुशवाहा- 14450
वैश्य- 10837

मतदाता

कुल मतदाता- 385473
पुरुष मतदाता- 215102
महिला मतदाता- 170367

229- राठ (सुरक्षित) विधानसभा सीट

हमीरपुर जिले की राठ (सुरक्षित) सीट ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को मौका दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 60.96 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी गयादीन अनुरागी को 104643 वोटों से हराया था। राठ के इतिहास में मोदी लहर के चलते वर्ष 2017 में भाजपा अपना खाता खोलने में सफल रही, लेकिन इस बार यहां कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। इस सीट पर लोधी मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं, लोधी समाज ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत-हार तय करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ललितपुर में कभी नहीं खुला सपा का खाता

सियासी इतिहास

1996- रामाधार सिंह (सपा)
2002, 2007- चौधरी धूराम लोधी (बसपा)
2012- गयादीन अनुरागी (कांग्रेस)
2017- मनीषा अनुरागी (भाजपा)

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

लोधी (राजपूत)- 30 फीसदी
ब्राह्मण- 10 फीसदी
क्षत्रिय- 7 फीसदी
दलित- साढ़े 20 फीसदी
कोरी- 3 फीसदी
यादव- 4 फीसदी
वैश्य- 2 फीसदी
कुम्हार- 3 फीसदी
निषाद- 3 फीसदी
मुस्लिम- 5 फीसदी

मतदाता

कुल मतदाता- 454738
पुरुष मतदाता- 249686
महिला मतदाता- 205047

इसे भी पढ़ें: जालौन में कमल खिलाने में बाधक बन रही साइकिल

Spread the news