गौरव तिवारी

चित्रकूट: चित्रकूट जिले के साथ कुछ धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि मंदाकिनी नदी के किनारे बसे चित्रकूट में वनवास के दौरान भगवान श्री राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों में से 11 वर्ष यहीं बिताए थे। एक दौर था जब यह डकैतों का राज था। लेकिन धीरे धीरे हालात सुधरे हैं और अब चित्रकूट भी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चित्रकूट जिले में दो विधानसभा सीटें 236 चित्रकूट और 237 मनिकपुर हैं। वर्ष 2017 से दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

236 चित्रकूट विधानसभा सीट

धार्मिक नगरी के नाम से जाने जाना वाला ​चित्रकूट जिले की सदर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर है। यहां पांचवे चरण में मतदान हो रहा है। वर्ष 2017 के चुनाव में चित्रकूट में कुल 40.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सपा के उम्मीदवार वीर सिंह को 26936 वोटों के अंतर से हराया था। चित्रकूट सीट पर ब्राह्मण और कुर्मी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस लिए यहां उम्मीदवार कुर्मी और ब्राह्मण को होना जीत-हार पर निर्भर करता है। यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या 50 हजार से अधिक है और यादवों की आबादी भी 10 हजार के करीब है। ब्राह्मण मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं। बीजेपी ने चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने अनिल प्रधान पटेल और बसपा ने पुष्पेंद्र सिंह को मैदान में उतार हैं।

इसे भी पढ़ें: ललितपुर में कभी नहीं खुला सपा का खाता

सियासी इतिहास

2012- वीर सिंह (सपा)
2017- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (भाजपा)

मतदाता

कुल मतदाता- 301262
पुरुष मतदाता- 169673
महिला मतदाता- 131582

237- मानिकपुर विधानसभा सीट

चित्रकूट जिले की मानिपुर विधानसभा सीट पर लंबे समय तक बसपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार संपत पाल को 44,464 मतों के अंतराल से हराया था, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जब आरके सिंह पटेल संसद पहुंचे, तो रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव कराए गए, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी आनंद शुक्ल ने सपा प्रत्याशी डॉ. निर्भय सिंह को 12,840 मतों के हराकर जीत दर्ज की। यहां मुख्य लड़ाई बीजेपी और अपना दल गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी और सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: झांसी में कमल खिलाने की चुनौती

सियासी इतिहास

2002, 2007- दद्दू प्रसाद (बसपा)
2012- चन्द्रभान सिंह पटेल (बसपा)
2017-आरके सिंह पटेल (भाजपा)
2019 के उपचुनाव- आनंद शुक्ल (भाजपा)

मतदाता

कुल मतदाता- 276314
पुरुष मतदाता- 155064
महिला मतदाता- 121242

इसे भी पढ़ें: जालौन में कमल खिलाने में बाधक बन रही साइकिल

Spread the news