Turkey Earthquake: तुर्की (Turkey Earthquake) में सोमवार को आए भूकंप से हर तरफ चीख पुकार मची हुई है। जमींदोज मकान, हर तरफ बिखरे मलबे यहां की तबाही का बयान कर रहे हैं। प्राकृति के इस खौफनाक मंजर से हर कोई सहम गया है। तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप से 1500 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 5000 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आपदा में 2500 से अधिक घर ध्वस्त हो चुके हैं। भारत ने आपदाग्रस्त तुर्की की मदद के लिए मदद की पेशकश की है।

बता दें के तुर्की (Turkey Earthquake) में इससे पहले भी भूकंप से तबाही का मंजर झेल चुका है। इससे पहले यहां कई बार विनाशक भूकंप आ चुके हैं। इन भूकंपों में हजारों लोग जान गवां चुके हैं। तुर्की (Turkey) के इतिहास में जाएं तो यहां वर्ष 1999 में भी 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 17,000 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें इंस्तांबुल में करीब 1,000 लोगों की मौत हो गई थी।

https://youtu.be/8d-GmpIq_Ig

वर्ष 1939 में भी भूकंप से मची थी तबाही

गौरतलब है कि सोमवार को तुर्की (Turkey Earthquake) के शहर गजियांटेप (Gaziantep) में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप मिस्र से साइप्रस तक महसूस किया गया। इस विनाशकारी भूकंप ने यहां पूर्व में आये विनाशकारी भूकंपों की याद ताजा कर दी है। वर्ष 1999 से भी पहले वर्ष 1939 में यहां भयानक भूकंप आया था। उस समय तुर्की में भूकंप से 33,000 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के कुर्क मकान का होगा सार्वजनिक उपयोग

इस्तांबुल तकनीकी विश्वविद्यालय (Istanbul Technical University) में भूविज्ञान के प्रोफेसर ओकान तुयूसुज (Okan Tuysuz) बताते हैं कि वर्ष 1939 के बाद तुर्की में आया यह सबसे विनाशकारी भूकंप था। पूर्वी शहर एर्जिंकन में भूकंप ने करीब 33,000 लोगों की मौत हुई थी। प्रोफेसर ओकान के अनुसार, यह क्षेत्र देश और दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। रिकॉर्ड के अनुसार तुर्की के कई प्रांतों में भूकंप का असर सैकड़ों किलोमीटर तक महसूस किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के नेतृत्व में सपा का हुआ बुरा हाल

Spread the news