हाथी के वायरल हो रहे इस वीडियो में छिपा है बड़ा संदेश

लखनऊ। छोटी छोटी घटनाओं में बड़े संदेश छिपे होते है। जिंदगी में कई ऐसी घटनाएं हैं जो हमारी आंखों के सामने होती हैं, पर हम उस पर गौर नहीं करते। लेकिन अगर उस ध्यान दिया जाए तो हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसी तरह का हाथी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाथी पेड़ की पत्तियां खाने के लिए उसी पेड़ के सहारे खुद को खड़ा कर लेता है, जिससे वह पेड़ के बराबर में आ जाता है। इस वीडियो का आईपीएस दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बहुत ही सुंदर और सीख देने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है ‘जिसे ऊंचाई का स्वाद चखना है, उसे खुद को ऊपर उठाने होगा। आसानी से कुछ नहीं मिलना है, निरंतर संघर्ष करते जाना होगा। इस वीडियो के लिए इससे उपयुक्त और कोई कैप्शन हो ही नहीं सकता। एक बलशाली हाथी को भी पत्तियों का स्वाद चखना था, जिसके लिए वह पेड़ के सहारे खुद को उस ऊंचाइयों तक ले गया। ठीक इसी तरह इंसान भी है, जिसे आगे बढ़ने के लिए निरंतर संघर्ष करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: OK बोलने से पहले जान लें इसका फुल फॉर्म, जानें रोचक तथ्य

सच ही कहा गया है संघर्ष का नाम ही जिंदगी है। बिना संघर्ष के जिंदगी में कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। अक्सर सफल व्यक्ति को देखकर उसके सुख, सविधाओं पर सवाल खड़े करते हैं। लेकिन उन सुख, सुविधाओं को हासिल करने के लिए उसने कितनी मेहनत की होगी उसके बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। फिलहाल यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि ऊंचाइयों को अगर छूना है तो इसके लिए खुद को ऊंचा उठाना होगा।

इसे भी पढ़ें: लड़की ने ऑर्डर लेने से किया इनकार तो Zomato डिलिवरी ब्यॉय ने तोड़ दी नाक, देखें वीडियो

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...