नई दिल्‍ली। OK ऐसा शब्द है जिसका चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर बात पर ओके बोलने की लेागों की आदत सी हो गई है। ओके एक ऐसा शब्द है जिसका, फुल फॉर्म भले ही लोगों को न पता हो पर मतलब सबकी समझ में आसानी से आ जाता है। तभी तो अक्सर लोग हर बात पर ओके बोलते देखे व सुने जाते हैं। OK दो लेटर के इस शब्द का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में ओके का फुल फॉर्म भी जानना जरूरी है। OK अब आम बोलचाल की भाषा का शब्‍द बन गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ओके का मतलब क्या होता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी।

1839 में हुई थी OK की शुरुआत

ओके शब्द अंग्रेजी भाषा के सबसे कॉमन शब्दों में से एक है। इसका उपयोग एक्‍सेपटेंस, एग्रीमेंट, अप्रूवल जैसी कई बातों के लिए किया जाता है। OK का सही अर्थ होता है, ‘Olla Kalla’। यह ग्रीक शब्‍द है, इसका मतलब होता है All correct। OK शब्‍द का इतिहास 182 साल पुराना है। इस शब्द की शुरुआत अमेरिकी पत्रकार चार्ल्‍स गोर्डोन ग्रीन के दफ्तर से हुई थी। बताया जाता है कि वर्ष 1839 में लेखक जानबूझकर शब्‍दों को बदल देते थे और प्‍लेफुल एब्रीविएशंस का उपयोग करते थे।

इसे भी पढ़ें: लड़की ने ऑर्डर लेने से किया इनकार तो Zomato डिलिवरी ब्यॉय ने तोड़ दी नाक, देखें वीडियो

ठीक उसी तरह जैसे आज हम LOLZ, OMG, या NBD बोलने लगे हैं। इस तरह OK का उपयोग सबसे पहले “Oll Korrect” के एब्रीविएशन के तौर पर किया गया। ये ग्रामर पर एक व्‍यंगात्‍मक लेख था और यहां बोस्‍टन मॉर्निंग पोस्‍ट में वर्ष 1839 में छपा था। इस ट्रेंड के चलते बाद में OW जैसे शब्‍द भी उपयोग में आए। OW मतलब भी “oll wright” या all right ही होता था।

अमेरिकी चुनाव से भी जुड़़ा है किस्‍सा

अस्तित्व में आने के बाद OK का इस्‍तेमाल इलेक्‍शन स्‍लोगन के तौर पर किया भी गया। वर्ष 1840 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति Martin Van Buren के री-इलेक्‍शन कैम्‍पेन के दौरान ओके शब्‍द का उपयोग किया। इसी के बाद से यह शब्द पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया। दिलचस्प है कि न्‍यूयॉर्क के किंडरहुक में पैदा हुए Van Buren का निकनेम Old Kinderhook” था। चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों ने रैलियों में “OK” का इस्‍तेमाल किया और देशभर में “OK Clubs” बनाए। इसके चलते ओके एक डबल मीनिंग शब्द बन गया। ओके का मतलबा Old Kinderhook और All Correct भी हो गया।

इसे भी पढ़ें: Beach Bum की तस्वीर से मलाइका अरोड़ा ने लगाई आग, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

Spread the news