नई दिल्ली। इंडस्ट्री में अभिनय से ज्यादा चर्चा में बने रहना भी जरूरी है। माया के इस बाजार में दिखना भी बहुत जरूरी है। तभी तो अभिनेत्रियां दिखने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। लगभग सभी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इन्हीं में से एक नाम मलाइका अरोड़ा का भी है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा काफी सक्रिय रहती है, इसी का नतीजा है वह हमेशा चर्चा में भी बनी रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

फैंस को भा रहा हॉट अवतार

हालांकि इनके चर्चा में रहने के कई कारण है। लेकिन वह अपनी फिटनेस और हॉट अवतार के लिए इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। इस तस्वीर को जहां उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं तरह तरह के कमेंट भी दे रहे हैं।

Malaika Arora
photo Malaika Arora

बता दें कि आपनी फिगर और फिटनेस से मलाइका अरोड़ा अच्छे अच्छों को मात देती है। 47 की मलाइका अरोड़ा को देखकर उनकी उम्र का सही अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। यही कारण है कि उनके फैंस एक नजर में उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं। फिलहाल मलाइका ने जिस फोटो का शेयर किया है, उससे यही लगता है कि वो उनकी छुट्टियों की तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- Beach bum। वहीं फैन्स मलाइका के इस पोस्ट पर खूब कमेंट दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की कार के अंदर की ये तस्वीरें हुईं लीक, फैंस ले रहे मजे

फैंस बांध रहे तारीफों के पुल

मलाइका की इस हॉट तस्वीर पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि यह उनके आउटफिट का ही हिस्सा हो। वहीं प्रशंसकों ने गॉरजस और हॉट लिखकर मलाइका अरोड़ा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इस हसीना ने किया बुमराह को बोल्ड, 14-15 मार्च को होगी शादी

Spread the news