प्रयागराज: सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान प्रयागराज में विश्व शान्ति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित किया गया। इस दौरान फागुन माघ का स्वागत करते हुए इसके अंतर्गत सभी ने आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि हमको पर्यावरण का ध्यान रखना होगा, मिलजुल कर होली खेलना है। उन्होंने इस दौरान जल संरक्षण का भी ध्यान देने की बात कही।

इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष रश्मि शुक्ला ने कहा कि होलिका दहन में गोबर के कंडे का इस्तेमाल करिए कपूर, लौंग, इलायची को होलिका मे चढ़ाना है।होलिका दहन मे हरे भरे पेड़ को मत काटिए। गोबर के उपले से होलीका जलाए। कार्यक्रम में सोनम पांडेय ने कहा कि हमको केमिकल रंगों से बचना होगा, क्योंकि यह हमारी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। नीलू सिंह व अनुपमा ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील किया।

इसे भी पढ़ें: बहराइच में खिलेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल

इस दौरान विनीता, श्रुति मेहता, नीरजा अग्रवाल, विनीता, सुधीर शुक्ल,सुमन द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोगों ने फागुन, होली, चैती, भजन गायन नृत्य आदि की प्रस्तुति की जिससे लोग भाव विभोर हो गये। इसके साथ आए हुए सभी को चंदन, केसर, हल्दी, रोली, कुमकुम का टीका लगाया। आगंतुकों के प्रति आभार विजयलक्ष्मी ने व्यक्त किया।इस मौके पर अनुश्री, चित्रांगद, शरणया, सुहानी, सीता, सुमन, सौम्या आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: ये बाल यूं ही सफेद नहीं हुए है!

Spread the news