Shia PG College : एम0ए0 समाजशास्त्र की छात्रा सनाविया फरीद को विभाग ने किया सम्मानित

लखनऊ। शिया पी0 जी0 कालेज (Shia PG College) की एम0ए0 (समाजशास्त्र) (MA Sociology) की छात्रा सनाविया फरीद को लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के वार्षिक दीक्षांत समारोह (Annual Convocation) में डॉ बी0 एस0 हैकरवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल, प्रो0 ए0 के0 सरन एवं श्रीमती सुशीला सरन गोल्ड मेडल तथा लायंस क्लब ऑफ लखनऊ गोल्ड मेडल कुल तीन स्वर्ण प्राप्त हुए। शिया पी0 जी0 कालेज (Shia PG College) ने समाजशास्त्र विभाग की छात्रा सनाविया को उसकी इस उपलब्धि पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े- अजय सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
इस सम्मान समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ0 मेंहदी अब्बास जै़दी ने कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए बहुत गौरव की बात है कि समाजशास्त्र विभाग (Sociology Department) की बेटी ने विश्वविद्यालय (University) के पटल पर महाविद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है। इस अवसर पर डायरेक्टर, सेल्फ-फाइनेन्स डॉ0 एम0एम0 अबु तैय्यब ने बताया कि वार्षिक दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने अलग-अलग श्रेणी में स्वर्ण पदक अर्जित किए है। महाविद्यालय आगे भी ऐसी प्रतिभाओं को निखारने का अनवरत् प्रयास करता रहेगा।
यह भी पढ़े- कुसुम शर्मा कांग्रेस में शामिल
इस अवसर पर कोआर्डिनेटर आई0क्यू0ए0सी0, डॉ0 सै0 सबीह रजा़ बाकरी, डायरेक्टर एस0सी0डी0आर0सी0, डॉ0 प्रदीप शर्मा, डॉ0 एैमन रजा, डॉ0 अर्चना मिश्रा, डॉ0 राबिन वर्मा, डॉ0 बुशरा सहित विभाग के छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...