प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा जाएंगे राज्यसभा, क्षेत्र में खुशी की लहर
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र स्थित रमईपुर दिशिनी गांव में जन्मे और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को राज्यसभा भेजे जाने की खबर से पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। न्यायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले राधाकांत ओझा के राज्यसभा जाने की सूचना मिलते ही पट्टी और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं राधाकांत
राधाकांत ओझा का न्यायिक करियर काफी समृद्ध और प्रभावशाली रहा है। वे इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। कानून के क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और लंबे अनुभव के कारण ही उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बनारस में बनेगी आर्ट गैलरी, युवा कलाकारों को मिलेगा मंच और रोजगार
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा से है पारिवारिक नाता
वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा, उत्तर प्रदेश शासन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे शिवाकांत ओझा के भाई हैं। पट्टी की पावन धरती से निकलकर पहले उच्च न्यायालय में एक मुकाम हासिल करना और अब देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा तक पहुंचना, इस पूरे क्षेत्र के लिए एक बेहद अहम और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों का मानना है कि उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन
