भोजपुर: ठंड के दस्तक देते ही सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बिहार के आरा जिले के भोजपुर में आज सुबह भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में सुबह मार्निंग वाक पर निकली महिलाओं को अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है, वहीं वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया है। दुर्घटना में मृतक चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक महिलाए सुबह के समय पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के निकट टहल रही थीं। इसी समय अनियंत्रित स्कॉर्पियों महिलाओं को कुचलते हुए निकल गई। मृतक महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: यूपी आ रहे अमित शाह, नॉन परफॉर्मर विधायकों का पत्ता साफ होगा

घटना की सूचना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो चालक गाड़ी सहित फरार हो चुका था। वहीं घटना से आक्रोशित भीड़ को संभालने के लिए भीड़ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक को ढूंढने में लग गई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों की रफतार इतनी तेज थी कि लोग जब तक कुछ समझ पाते वह महिलाओं को कुचलते हुए निकल गई। इस दुर्घटना में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस डेज़ी शाह को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

Spread the news