बरेली: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैय्या राणा रविवार को बरेली पहुंचीं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महिलाएं सबसे आगे थीं। छात्रसभा की राष्ट्रीय सचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने शॉल ओढ़ाकर जोश-ओ-खरोश के साथ सुमैय्या राणा का स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से जोड़ने पर बल

सुमैय्या राना ने सभी महिला वर्ग का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने में महिलाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने इसके साथ ही तमाम समाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श कर ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में महिलाओं युवा वर्ग को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से जोड़ने पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: अली बनकर युवती को प्यार में फंसाया

देश के प्रति जताई चिंता

उन्होंने कहा कि देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। सद्भाव और भाईचारे को बनाये रखना हमारी संस्कृति है। समाजवादी पार्टी सरकार के अन्यायपूर्ण कदमों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करने वालों में ज़ैनब फ़ातिमा के साथ मैना, ग़ज़ल अंसारी, हिरा शेख़ आदि शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें: समस्या सुलझाने की जगह सोशल मीडिया पर चमका रही छवि

सोमालिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला

बॉयफ्रेंड के साथ थी छात्रा, दरिंदों की पड़ गई नजर

Spread the news