बस्ती: समाजवादी पार्टी द्वारा शिविर लगाकर सदस्यता बनाने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की उपस्थिति में कुसम्हा चौराहे पर लोगों को सदस्यता देने के साथ ही पार्टी के रीति, नीति, कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही लोगों के स्वप्न साकार होंगे। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाय और सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें। समाजवादी विचारधारा को तभी मजबूती मिलेगी जब हमारे सदस्यों की संख्या सर्वाधिक हो। इसके लिये पूरी ताकत लगा देना है।

सेक्टर प्रभारी लाल जीत चौधरी, स्वामी नाथ यादव, सरजू यादव, राजेन्द्र यादव, राम चन्द्र यादव जिला सचिव, जुगुल किशोर चौधरी , वृजेश चौधरी, सरयू प्रसाद यादव के संयोजन में आयोजित शिविर में अनेक लोगों ने सदस्यता लिया।

इसे भी पढ़ें: विश्व हिन्दू महासंघ ने बैठक कर बनाई रणनीति

सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से राम कवल यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सूरज गुप्ता, सियाराम, सत्यम यादव, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, निरंजन राजभर, लोकनाथ गौतम, सारांस कुमार, लक्षमण प्रसाद चौधरी आदि ने सदस्यता लिया। शिविर के संचालन में पार्टी के अनेक नेताओं ने योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के कट्टरपंंथी

Spread the news