Sahara Group: सहारा ग्रुप (Sahara Group) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो चुका है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि उनके और उनकी कंपनी को लेकर चल रहे केसों का क्या होगा? उन लोगों के पैसों का क्या होगा, जो सहारा ग्रुप (Sahara Group) को लौटाने थे। लोगों के इन सवालों का जवाब सेबी की तरफ से आ गया है। सेबी (Sebi) के मुताबिक, सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के निधन के बाद भी सहारा पर चल रहे केस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सेबी (Sebi) के इस बयान से सहारा ग्रुप में फंसे निवेशकों को राहत दे दी है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच ने स्पष्ट किया कि सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन (Subrata Roy death) के बाद भी सहारा का मामला कैपिटल मार्केट रेगुलेटर में चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सेबी के लिए यह मामला एक यूनिट के आचरण से जुड़ा है और यह आगे जारी रहेगा, कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बुच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तहत एक समिति है और हम सभी उसी समिति के तहत कार्रवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञापनों के कई दौरान के बाद जिसके पास सहारा में निवेश के सबूत थे, उन्हें उनका पैसा मिल गया।

सेबी के सहारा ग्रुप का 25 हजार करोड़ रुपया

गौरतलब है कि सेबी के अकाउंट में सुब्रत रॉय के सहारा ग्रुप का 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप में निवेशकों का पैसा रिफंड करने के लिए सुब्रत रॉय को ये रकम जमा कराने के लिए कहा था। उसके बाद से सेबी के अकाउंट में लगातार पैसा आता रहा है। एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों के निवेशकों को 11 वर्षों में 138.07 करोड़ रुपए लौटाए हैं। इस दौरान रीपेमेंट के लिए विशेष रूप से खोले गए बैंक खातों में जमा राशि बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

इसे भी पढ़ें: एक चिट्ठी की वजह से अर्श से फर्श पर पहुंचे सुब्रत रॉय

ब्याज समेत लौटाए जा रहे निवेशकों के पैसे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी को 31 मार्च, 2023 तक 53,687 अकाउंट्स से जुडे 19,650 आवेदन मिले, इनमें से 48,326 अकाउंट्स से जुड़े 17,526 आवेदनों के लिए 138.07 करोड़ रुपए की कुल राशि वापस दी गई, जिसमें 67.98 करोड़ रुपए की ब्याज राशि भी शामिल है। शेष आवेदन सहारा ग्रुप की दोनों कंपनियों की तरफ से उपलब्ध कराई जानकारी के मुताबिक उनका कोई पता नहीं चल पाने के कारण बंद कर दिए गए। सेबी ने आखिरी अपडेटिड जानकारी में 31 मार्च, 2022 तक 17,526 आवेदनों से संबंधित कुल राशि 138 करोड़ रुपए बताई थी। सेबी ने बताया कि 31 मार्च, 2023 तक बैंकों में जमा सहारा ग्रुप की कुल राशि करीब 25,163 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद के बयान पर घिरे अखिलेश

Spread the news