Varanasi: काशी में आज संस्कृति संसद के मंच से गोरखपुर की लेखिका अनिता अग्रवाल की पुस्तक शक्ति सनातन का लोकार्पण प्रख्यात संत और प्रखर वक्ता साध्वी रितंभरा ने किया। सनातन संस्कृति में स्त्री की भूमिका पर आधारित इस पुस्तक को संस्कृति पर्व प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

संस्कृति संसद के मातृ सत्र में हुए इस लोकार्पण समारोह में देश प्रख्यात संत और विद्वान उपस्थित थे। मंच पर प्रख्यात लेखक मधु किश्वर, बबिता फोगट, सोमा, अनंत विजय समेत अनेक विद्वान उपस्थित थे।

Book Shakti Sanatan launch

संस्कृति पर्व के संस्कृति संसद अंक का लोकार्पण

संस्कृति संसद के प्रथम सत्र में संस्कृति पर्व पत्रिका के संस्कृति संसद विशेषांक का लोकार्पण विश्व हिंदू परिषद के आलोक, दिनेश, धर्म जागरण मंच के अशोक तिवारी और पद्म विभूषण गोपी चंद पुलेला की उपस्थिति में किया गया। इस विशेष अंक के अतिथि संपादक इस संस्कृति संसद के आयोजक गंगा महा सभा के राष्ट्रीय मंत्री और अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महा मंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती हैं। इस अवसर पर संस्कृति पर्व के संथापक संपादक संजय तिवारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: गायिका से दुष्कर्म मामले में विजय मिश्रा को 15 साल की सजा

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का ऐलान, 5 साल और मिलेगा फ्री राशन

Spread the news