बरेली: कैंट थाना के क्षेत्र लखौरा से कछला जा रहे कांवडियों को परगवां गांव में महिला प्रधान शकीना के ससुर और उसके समर्थकों ने कावड़ियों को रोक दिया। उन्होंने कांवडियों को तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया। विवाद बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवडियों को पीट दिया। महिलाओं ने छतों से कावड़ियों पर पथराव कर उनके ऊपर गंदा पानी फेंका। इससे वहां बवाल हो गया।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और प्रधान और उसके ससुर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कैंट में प्रधान व उसके समर्थकों समेत 40 बवालियों के खिलाफ बलवा, पथराव, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली कैंट के लखौरा गांव के रहने वाले प्रधान राजेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार शाम गंगा जल लेने कछला जा रहा था।  शाम करीब 5 बजे परगवां की प्रधान शकीना के घर के आगे उनके ससुर इश्तियाक ने कांवड़ियों से डीजे बंद करने और परगवां में गैर परंपरागत रूट बताकर कांवड़ रोकने को कहा।

इसे भी पढ़ें: पुरानी शराब नीति पर लौटी केजरीवाल सरकार

कांवड़ियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद इश्तियाक ने डीजे का जनरेटर बंद कर दिया। विरोध में कांवड़ियों ने हंगामा किया। प्रधान पक्ष के कई लोग वहां जुट गये। उन्होंने तीन चार कांवड़ियों की पिटाई कर दी। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें: दहेज के लिए दरिंदगी, भाई के साथ मिलकर पत्नी का किया गैंगरेप

Spread the news