Republic Day 2022: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगह-जगह लोग झंडा रोहण कर गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। वहीं भारतीय जवानों ने लद्दाख में -40 डिग्री के तापमान में तिरंगा लहरा कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। आईटीबीटी के जवानों को उत्साह और उमंग देखते बना रहा है। वहीं थोड़ी देर में में दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होने वाली है। इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील नजर आ रही है।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए पूरी तरह से कोविड टीका लगा होना चाहिए। साथ ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। परेड समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकाल (Corona Protocol) का पालन करना अनिवार्य है। गणतंत्र दिवस की परेड में करीब 21 झांकियां शामिल होंगी। इसमें 12 राज्यों और 9 मंत्रालय या सरकारी विभागों की झांकियां रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: योगी की दोबारा सत्ता में वापसी से यूपी की राजनीति में आएगा बड़ा परिवर्तन

गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज के ही दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था, भारतीय लोकतंत्र के इतने वर्षों की गौरवशाली यात्रा में हमारा संविधान सतत मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वाहन करता रहा है। संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर 73वां गणतंत्र दिवस मनाया है।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर से योगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

Spread the news