Republic Day 2022: अवसर कोई भी उसे भुनाने में माहिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ​ने रिपब्लिक डे 2022 (Republic Day 2022) के मौके पर अपने पहनावे से एक साथ कई राजनीतिक समीकरण को साधने की कोशिश की है। पीएम मोदी (PM Modi) का यही अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग ही परिधान में दिखे। वह उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर का गमछा पहने हुए थे। उनकी टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी नजर आ रहा था। बता दें कि इन दिनों राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के इस पहनावे को दोनों राज्यों के चुनावी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री देश विभिन्न हिस्सों में वहां के वेशभूषा धारण करते रहते हैं।

प्रतीकों की राजनीति के लिए मशहूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के वेशभूषा को चुनावी नजरिए से देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर सहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुष्प अर्पित किया। बता दें कि गत दिनों इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों के सम्मान में प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 23 जनवरी को इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। यहां सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा रखी जानी है, तब तक के लिए होलोग्राम की अस्थायी व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगह-जगह लोग झंडा रोहण कर गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए पूरी तरह से कोविड टीका लगा होना चाहिए। साथ ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। परेड समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकाल (Corona Protocol) का पालन करना अनिवार्य है। गणतंत्र दिवस की परेड में करीब 21 झांकियां शामिल होंगी। इसमें 12 राज्यों और 9 मंत्रालय या सरकारी विभागों की झांकियां रहेंगी।

Spread the news