सिद्धार्थनगर: भगवान गौतम बुद्ध की पावन भूमि सिद्धार्थनगर में विधानसभा कपिलवस्तु के मंडल उसका में प्रवास कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉसंजय गोंड प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जनजाति समाज के विकास में भाजपा की उपलब्धियों को एक एक कर जानकारी दी और पूर्व की सरकारों में जो भ्रष्टाचार हुए उन पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी एवं सीएम योगी के सफल सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आप सभी धुरिया गोंड समाज के एकजुटता से एक बार फिर पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार हम उत्तर प्रदेश में बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।

BJP Scheduled Tribe Front

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष भाजपा अनु जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर रामू गोंड, (राष्ट्रपति एवॉर्ड से सम्मानित) प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष भाजपा ST मोर्चा नंदलाल गोंड, प्रदेश महामंत्री भाजपा ST मोर्चा विद्याभूषण गोंड, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा ST मोर्चा जितेंद्र गोंड, जिला उपाध्यक्ष सावित्री गोंड, गणेश गोंड, संगीत धुरिया, पवन धुरिया, आनंद गोंड, परमेश्वर धुरिया, बनारसी धुरिया, सागर धुरिया, ग्रीश धुरिया, हरिशचंद्र धुरिया, प्रधान सुगही और तमाम धुरिया गोंड समाज के लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें: मतदान के संवैधानिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए

Spread the news