कानपुर: सोशल मीडिया जितना जरूरी होता जा रहा है, जिंदगी के लिए यह उतना घातक भी हो गया है। यह आभाषी दुनिया का वह प्लेटफार्म है जहां की सच्चाई पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं किया जा सकता। फेसबुक पर किसी को आकर्षित करने के लिए मजेदार बातें व फोटो कोई लड़कियों को अपना शिकार बना रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं आ रही हैं, जिसमें लड़कियां लड़कों के शोषण का शिकार हो रही हैं। इसी तरह का मामला कानपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की की पड़ोस में रहने वाले ऋषि नाम के लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। लड़के ने दोस्ती करके युवती को पहले विश्वास में लिया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला आरोपी ऋषि ने फेसबुक के माध्यम से पड़ोस में रहने वाली युवती से पहले दोस्ती की। उसके बाद उसे विश्वास में लेकर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान दोनों में मुलाकात शुरू हो गई और मौका देखकर उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बना लिया। युवती के साथ शरीरिक संबंध बनाने का उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस महीने युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब भी विरोध करना चाहा तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा देता। अंत में तंग आकर युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

इसे भी पढ़ें: अप्राकृतिक दुष्कर्म कर घर से निकाला

पीड़िता के मुताबिक उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने कई बार उसका रेप किया। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के मुताबिक उसने जब यह बात आरोपी की मां को बताई तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत थाने पर आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

Spread the news