प्रकाश सिंह

बांदा: कहते हैं कि शादी दो जिस्मों का ही नहीं, दो दिलों का मिलन होता है। इसे सबसे पवित्र रिश्ता इस लिए कहा गया है, क्योंकि पति-पत्नी जिंदगी के वो पहिए हैं जो सुख-दुख में बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़े मिलते हैं। लेकिन दहेज की लालच में कुछ लोगों ने इस रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है। इसी तरह की कलंक गाथा कहती मामला बांदा कोतवाली से सामने आया है, जहां दहेज में कार और एसी की मांग पूरी न होने पर पति प्रताड़ित (cruelty for dowry) करने के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural rape) बनाने लगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न (cruelty for dowry) का मुकदमा दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक बांदा कोतवाली की युवती का 11 दिसंबर, 2020 को शादी अतर्रा निवासी युवक से हुई थी। कम दहेज के लिए पति ने शादी के दूसरे दिन से ही पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। 30 दिसंबर को दोनों हनीमून (Honeymoon) के लिए गोवा पहुंचे। यहां भी पति कम दहेज को लेकर ताने देता रहा। उसने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक सेक्स (Unnatural rape) किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसने कहा, जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, ऐसे ही प्रताड़ित करता रहूंगा। पति की रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता महिला थाना पहुंची। यहां उसने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न (cruelty for dowry) का मुकदमा दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार पति के साथ सास-ससुर, देवर और ननद भी दहेज के लिए शादी के अगले दिन से ही प्रताड़ित करने लगे थे। इतना ही नहीं 15 दिसंबर की रात मार-पीटकर ससुराल से निकाला दिया। इसके बाद वह निराश होकर अपने घर पहुंची और शहर कोतवाली में शिकायत की। यहीं से अतर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर मामले की तहरीर भेजी गई। पुलिस में मामला जाने पर ससुराली पक्ष ने सुलह समझौता कराकर उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना नहीं शुरू कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक दहेज लोभी परिवार पति की दूसरी शादी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह लोग लड़की भी देखने गए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति की हरकत के चलते ससुर और देवर भी उस पर बुरी नजर रखते थे। दोनों ने कई बार उसके साथ गलत काम करने की कोशिश भी की।

इसे भी पढ़ें: विवाहित से संबंध बनाना नेताजी को पड़ा मंहगा

Spread the news