सोशल मीडिया से बनाई दोस्ती, लॉज में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी शाहिद गिरफ्तार

shahid sameer sanadi arrested

Newschuski Digital Desk: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो अमरावती की सनसनीखेज घटना की याद दिला रहा है। यहाँ 22 वर्षीय युवक शाहिद समीर सनादी पर कई युवतियों का यौन शोषण करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे बनाता था अपना शिकार

27 अप्रैल को एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शाहिद ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की और विश्वास जीता। इसके बाद उसे कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने इस जघन्य कृत्य का वीडियो भी बना लिया और फिर उसे अपने दोस्तों के साथ साझा किया।

धमकी और ब्लैकमेलिंग का खेल

वीडियो का इस्तेमाल हथियार की तरह किया गया। आरोपी ने पीड़िता को साफ तौर पर धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो यह वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पुलिस जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि शाहिद ने इसी तरीके से लगभग 10 युवतियों को अपना शिकार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: IAS रिंकू सिंह ने महज डेढ़ महीने में वापस लिया इस्तीफा

इस घटना के बाद शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान और बजरंग दल जैसे संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अन्य संभावित पीड़िताओं से सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। अदालत ने आरोपी शाहिद को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले अमरावती में मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर नाम के आरोपी पर 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा था। कोल्हापुर का यह मामला उसी कड़ी का एक और चौंकाने वाला उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें: IPS अजय पाल शर्मा पर टीएमसी का हमला तेज

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...