IAS रिंकू सिंह ने महज डेढ़ महीने में वापस लिया इस्तीफा, जानें गोपनीयता के पीछे क्या है वजह

ias rinku singh raahi resignation withdrawal

Newschuski Digital Desk: उत्तर प्रदेश के युवा आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। 2023 बैच के इस अफसर ने मात्र डेढ़ माह पहले दिए गए अपने इस्तीफे को वापस ले लिया है। यह वापसी इतनी गोपनीयता के साथ हुई कि अब तक न तो खुद रिंकू सिंह ने और न ही प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इस खामोशी ने प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह के कयासों को जन्म दे दिया है।

बिना काम के वेतन नहीं चाहिए वाला वायरल पत्र

गौरतलब है कि 26 मार्च 2026 को रिंकू सिंह राही ने राष्ट्रपति और यूपी के नियुक्ति विभाग को एक चौंकाने वाला इस्तीफा भेजा था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि उन्हें कोई जिम्मेदारी या काम नहीं दिया गया, इसलिए वह बिना काम के वेतन लेना उचित नहीं समझते। उन्होंने मांग की थी कि उन्हें समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजा जाए।

यह इस्तीफा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अपने पत्र में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा था, संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग ही सिस्टम चल रहा है। इस बयान ने पूरे प्रदेश में सियासी घमासान मचा दिया था।

इसे भी पढ़ें: IPS अजय पाल शर्मा पर टीएमसी का हमला तेज

अब चुप्पी में कदम पीछे

हालाँकि, अब उन्होंने अपना रुख बदल दिया है। सूत्रों के अनुसार, उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही यह फैसला संभव हो सका। माना जा रहा है कि जल्द ही रिंकू सिंह राही को नई तैनाती दे दी जाएगी। दिलचस्प यह है कि इस पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने अब तक मीडिया से कोई बात नहीं की है।

विश्लेषकों के अनुसार, यह वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रिंकू सिंह ने पहले मीडिया सामने आकर न सिर्फ अपनी पद-पोस्टिंग पर नाराजगी जताई थी, बल्कि व्यवस्था के तौर-तरीकों पर भी निशाना साधा था। अब उनके इस अचानक उलटफेर से यह सवाल जरूर उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो डेढ़ महीने पहले की सख्त मुखरता अचानक गोपनीयता में बदल गई।

इसे भी पढ़ें: गिद्ध गयउ सुर धाम

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...