आईआईएमसी में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने स्वामी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया एवं उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हर महापुरुष अपने समय की स्थिति के बारे में सोचता, समझता और अपने विचार रखता है और इस संदर्भ में स्वामी विवेकानंद ने मानव समाज की सेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया। युवाओं को सफलता का सूत्र देते हुए विवेकानंद कहते थे कि कोई एक विचार लो और उसे अपनी जिंदगी बना लो। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि शांति और सार्वभौमिक भाईचारे का उनका संदेश आज अत्यंत प्रासंगिक है और हम सभी को इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढ़ें: कायस्थ सेवा ट्रस्ट और चित्रगुप्त कमेटी बस्ती के तत्वावधान में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नम्बूदिरीपाद, प्रो. आनंद प्रधान, प्रो. अनुभूति यादव, प्रो. सुरभि दहिया, प्रो. संगीता प्रणवेंद्र, प्रो. प्रमोद कुमार तथा प्रो. वीरेंद्र कुमार भारती सहित समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया एवं स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें: शिकागो जाने से पहले स्वामी विवेकानंद मां शारदामणि से ली थी इजाजत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...