बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट और चित्रगुप्त कमेटी बस्ती के तत्वावधान में चित्रगुप्त मन्दिर धर्मशाला रोड पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।चित्रगुप्त कमेटी के संरक्षक सुरेन्द्र वर्मा और कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का माल्यार्पण किया गया। चित्रगुप्त कमेटी के संरक्षक सुरेन्द्र वर्मा जी ने उनके उच्य आदर्शों पर चर्चा करते हुए बताया की उनके आदर्शो को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की भारत में विवेकानंद जी को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: चित्रगुप्त मंदिर में किया गया महाआरती का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेन्द्र बहादुर, अधिवक्ता राहुल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमीषा श्रीवास्तव, गोपाल, दर्श श्रीवास्तव,अयोध्या पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, किसान अब भी राजी नहीं

Spread the news