नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने भारत में राष्ट्रपति पद (President Of India) के चुनाव की घोषणा गुरुवार को कर दी है। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होनी है। निर्वाचक मंडल में 4,809 सांसद और विधायक होंगे जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल समाप्त हो इससे पहले ही अलगे राष्ट्रपति का चुनाव हो जाएगा। फिलहाल अभी किसी राजनीतिक दल की तरफ से देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव (How the President is elected)

गौरतलब है कि राष्ट्रपति भारत के मुखिया होने के साथ-साथ वह देश के पहले नागरिक भी होते हैं। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं। भारत में राष्ट्रपति का चयन निर्वाचक मंडल के सदस्यों की ओर से किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदन, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

राष्ट्रपति का आवास (President residence)

राष्ट्रपति भवन में ही राष्ट्रपति का आवास होता है। बताते चलें कि भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन है। वहीं भारतीय राष्ट्रपति का वेतन और भत्ते भारत की संसद की ओर से तय किए जाते हैं। वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपए प्रतिमाह है। भारत के राष्ट्रपति को मासिक वेतन के अलावा कई और भत्ते भी मिलते हैं।

आवास सुविधा

भारत के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन आधिकारिक निवास है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे हैं और इसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट का है।

चिकित्सा सुविधाएं

भारत का सबसे सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का है। भारत के राष्ट्रपति को जीवन भर मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलता है।

सुरक्षा

भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड की सुविधा मिलती है। राष्ट्रपति के अधीन आधिकारिक यात्राओं के लिए हथियारों से लैस लंबी गाड़ी लिमोजिन भी साथ होती है।

इसे भी पढ़ें: संघ की शाखा से होता व्यक्तित्व का निर्माण

रिटायरमेंट के बाद की सुविधा

भारत के राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद कई सुविधाएं व भत्ते दिए जाते हैं। रिटायर होने के बाद पेंशन के तौर पर उन्हें प्रतिमाह 1.5 लाख रुपए मिलते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति की पत्नी को हर माह 30,000 रुपए की सचिवीय सहायता मिलती है। इतना ही नहीं पेंशन के साथ-साथ एक सुसज्जित किराया मुक्त बंगला भी मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन मिलता है। इसके अतिरिक्त रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति को पांच निजी कर्मचारी- स्टाफ का खर्च 60,000 रुपए हर वर्ष दिया जाता है। साथ ही ट्रेन या हवाई मार्ग से एक साथी के साथ मुफ्त सफर करने की भी सुविधा दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: अहीर रेजिमेंट हमारा हक: योगेंद्र सिंह यादव

Spread the news