Pratapgarh News: लखनऊ में फिल्म बंधु व उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सूबे मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, मंत्री संजय निषाद, निदेशक अब्बास मस्तान व मुख्य संरक्षक नितिन मिश्र एवं गीतकार मनोज शुक्ल ‘मुंतशिर’ की मौजूदगी में गायकी के क्षेत्र में बेल्हा का नाम रोशन करने वाले आवाज के जादूगर पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मान की जानकारी बेल्हा वासियों को होने पर लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी। लोगों ने कहा कि रवि त्रिपाठी के सम्मानित होने से जनपद का गौरव बढ़ा हुआ है। उन्होंने अपनी गायकी से देश ही नहीं विदेशों में कीर्तिमान स्थापित कर बेल्हा का नाम रोशन किया है। ऐसे होनहार रवि त्रिपाठी का सम्मान जिले वासियों के लिए हर्ष की बात है।

इसे भी पढ़ें: गोंड धुरिया समाज ने जगदंबिका पाल को समस्याओं से कराया अवगत

खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, शिवेश शुक्ल एडवोकेट, संजय कनौजिया, विवेक यादव, परमानंद मिश्र, अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल, कुमार धीरेंद्र शुक्ल, समाजसेवी पंडित दया शंकर शुक्ल के साथ ही शिवाला महोत्सव समिति पूरे ईश्वरनाथ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार

Spread the news