Siddharthnagar News: गोंड धुरिया समाज (Gond Dhuria Samaj) के लोगों ने जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामू गोंड के नेतृत्व में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल द्वारा सिद्धार्थनगर के गोंड धुरिया समाज की जाति प्रमाण पत्र की समस्या को लोकसभा में उठाने पर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सांसद कार्यालय सिद्धार्थनगर में जगदंबिका पाल का माला पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने इसके बाद सांसद को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र न बनने की आ रही समस्या से अवगत कराया। इस पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभी जनजाति मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में विभिन्न शासनादेश माइक्रोप्लान पूर्व में जारी जाति और पत्र के अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता किया और हम सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने माइक्रो प्लान सर्वेक्षण, पूर्व के सभी शासनादेश, पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर निर्देशित करते हुए जाति प्रमाण पत्र जल्द जारी करने की बात की।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गोंड धुरिया समाज के सभी प्रतिनिधियों के साथ 30 दिसम्बर, 2022 दिन शुक्रवार को 11बजे दिन में बैठक कर समस्या का समाधान होना सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने अपने भाजपा जनजाति मोर्चे के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सामाजिक संगठन, गोंड, धुरिया समाज से निवेदन किया कि समय से 2 घंटे पहले कलेक्ट्रेट सभागार सिद्धार्थनगर उक्त दिन पहुंच जाएं।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा ST मोर्चा रामू गोंड, जिला महामंत्री डॉ प्रवीण गोंड, नन्दलाल गोंड मास्टर साहब (राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित टीचर), राजेंद्र धुरिया प्रदेश उपाध्यक्ष st मोर्चा, गणेश गोंड जिला महामंत्री, रामकेश गोंड जिला प्रशिक्षण प्रभारी एसटी मोर्चा, धर्मेन्द्र गोंड मंडल महामंत्री भाजपा, आनंद गोंड मंडल अध्यक्ष ST मोर्चा, वृजनंदन गोंड, संगीता धुरिया, सावत्री गोंड आदि गोंड धुरिया समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद ने करंट लगाकार पत्नी उमा की कर दी हत्या, कमरे में दफनाया शव

Spread the news