Pandit Madan Mohan Malviya Jayanti: कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान विभाग नेशनल पीजी कॉलेज के तत्वधान में रविवार को डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर उदय प्रताप सिंह (विभागाध्यक्ष कृषि वनस्पति) ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस के अवसर पर महामना क़ो श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित करके महामना के आदर्शों को याद किया। डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि महामना के मूल्यों तथा आदर्श को आज की पीढ़ी को आत्मसात करने की ज़रूरत है।

इसी क्रम में डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने बहुत ही सीमित साधन होने के बावजूद इतने बड़े विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह विश्वविद्यालय अपितु सम्पूर्ण शिक्षा ही नहीं बल्कि मानव के वक्तित्व के निर्माण का केंद्र है। हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली है की ऐसे बगिया के छात्र रहे है।

-नवनीत कुमार वर्मा की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी

Spread the news