नागपुर/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat train) है। ट्रेन नागपुर और बिलासपुर को जोड़ेगी। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “मैं महान सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। ‘महाकवि भरतियार’ ने उल्लेखनीय साहस और उत्कृष्ट बुद्धि को मूर्त रूप दिया।

इसे भी पढ़ें: Twitter फिर से शुरू करने जा रहा ‘ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन’

उनके पास भारत के विकास और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण के लिए एक भव्य दृष्टिकोण था। हम विभिन्न क्षेत्रों में उनके विचारों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: हिंदू बच्चों को मजहबी शिक्षा देना संविधान का उल्लंघन है…

Spread the news