Noida News: शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का बढ़ता शौक काफी घातक होता जा रहा है। हालांकि इस मामले में एक पक्ष को ही दोषी मान लिया जाता है, जबकि लालच व बहकावे में दोनों पक्ष बराबर के जिम्मेदार होते हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक संबंध बनाने का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव की है। यहां रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को शोएब नाम के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने लड़की से मुलाकात की और बहला फ्सला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया।

इसे भी पढ़ें: इलमा से सौम्या बन प्रेमी सोमेश के साथ मंदिर में की शादी

इसके बाद वह लड़की का अश्लील वीडियो वारल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता को डरा-धमकाकर आरोपी ने उससे गहने और पैसे भी ले लिए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी ने इस संदर्भ में बताया कि भंगेल गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ शोएब नामक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी।

लड़की के पिता का आरोप है कि शोएब ने उसकी बेटी के साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप है कि शोएब ने लड़की की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ उससे दुष्कर्म करता बल्कि ब्लैकमेल कर उससे 40 तोला सोना और एक लाख रुपए नगद रुपये भी ले लिया।

इसे भी पढ़ें: वीडियो वायरल होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the news