लखनऊ: कोरोना महामारी के संकट भरे समय में सम्पूर्ण विश्व की रक्षा हेतु और जन सामान्य में नकारात्मकता का नाश कर भक्ति भाव जाग्रत करने के उद्देश्य से सरस्वती कुंज निरालानगर स्थित प्रो. रज्जू भैया डिजिटल सूचना संवाद केंद्र से 7 अक्टूबर, 2021 गुरुवार को प्रात: 10.15 बजे से आठ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का सजीव प्रसारण प्रारंभ किया गया था, जिसका समापन 14 अक्टूबर, 2021 गुरुवार को महानवमी के शुभ अवसर पर हुआ।

Vidya Bharti

आठ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन संपूर्ण विधि विधान से हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। हवन-पूजन के कार्यक्रम में यजमान के रूप में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र की गरिमामय उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा में मीडिया की अहम भूमिका

हवन पूजन के पश्चात हेमचंद्र द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर, सेवा प्रमुख रजनीश पाठक, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्र, अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू, संजय, शुभम सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यानंद पांडेय सहित विद्या भारती के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: पूजा अर्चना कर की सुख समृद्धि की कामना

Spread the news