रायबरेली: रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की भाजपा में शामिल होते ही उनके खिलाफ विरोध के सुर फूटने लगे हैं। बीजेपी नेता अदिति सिंह के खिलाफ रायबरेली में पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के कई स्थानों पर अदिति सिंह और उनकी बहन देवांशी सिंह के खिलाफ पोस्टर चस्पा कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि तुम्हारे पापों का प्रायश्चित क्षत्रिय समाज को करना पड़ेगा। तुमने अखिलेश सिंह, मंगल सिंह सैनी के परिवार को बर्बाद किया है। तुमनक अखिलेश गुप्ता के घर को तबाह किया है। अखिलेश सिंह-धुन्नी सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम को भी कलंकित किया है। अखिलेश सिंह के नामो निशान को खत्म कर दिया है। तुम्हारे पापों के चलते सैनी और गुप्ता को अब न कोई बहनोई कहेगा और न ही तुम्हें दीदी।

MLA Aditi Singh

गौरतलब है कि अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति सिंह वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अदिति सिंह रिकॉर्ड 90 हजार से अधिक मतों से जीत भी हासिल की थी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। अदिति सिंह का जल्द ही जिले में आगमन होने वाला है और इसकी तैयारी में समर्थक जी जान से जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ABVP का प्रदर्शन, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल पर कार्यवाही की मांग

बता दें कि अदिति सिंह भाजपा की नीतियों से काफी दिनों से प्रभावित थीं। कई ऐसे मौके आए जब वह पार्टी से ऊपर उठकर मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ भी कीं। उनके इन बयानों से यह कयासबाजी की जाने लगी थी कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। गत महीने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में अदिति सिंह को भाजपा में शामिल कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: टिकैत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Spread the news