मौसम विभाग ने दी चेतावनी: मॉनसून की दस्तक से पहले यूपी में झमाझम बारिश के आसार

Monsoon: मॉनसून (Monsoon) कल यानी 3 जून को केरल में दस्तक देगा। इसके चलते कई दक्षिण-पश्चिमी राज्यो में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। झारखंड और बिहार में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान है। देश की राजधानी दिल्ली (delhi) के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह जून में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रहा।

यूपी में झमाझम बारिश के आसार

3 जून को मॉनसून में दस्तक देगा। इसका असर मंगलवार से ही देखने को मिल रहा है।देश के कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश शुरू हो गयी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसे मिलेगा टि्वटर-फेसबुक का ब्लू टिक

राजस्थान के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यहां सबसे अधिक 19.6 मिलीमीटर बारिश पिलानी में दर्ज की गई है। वहीं, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, सीकर, अजमेर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, नागौर आदि जिले में कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई है।

दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

दिल्ली में मंगलवार को मौसम काफी सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो जून में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। इससे पहले दिल्ली में 17 जून, 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Priya Prakash Varrier: ईं टॉपलेस, मचा तहलका

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...