योग से मानसिक स्वास्थ्य, रैली से नशामुक्ति का संदेश

Shri Guru Nanak PG College

Lucknow News: श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं एवं महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन, ध्यान एवं योग विषय पर आयोजित कार्यशाला से हुआ। मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज, लखनऊ की सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर सपना वर्मा ने छात्राओं को तनाव एवं क्रोध प्रबंधन के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग और ध्यान की भूमिका समझाई। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को नाड़ी शोधन, भस्त्रिका प्राणायाम एवं सुदर्शन प्राणायाम का अभ्यास कराया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुरभि जी गर्ग ने प्रोफेसर सपना वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें बंबू प्लांट भेंट किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस की भावना “पहले आप, मैं नहीं” को जीवन में अपनाने तथा योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Shri Guru Nanak PG College

शिविर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर छात्राओं ने भाषण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सूखा-गीला कूड़ा अलग करने, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, एसी एवं वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म में नया खुलासा, दरोगा के फोन पर खुलवाया गया था विधायक के…

इसके बाद छात्राओं ने “नशा देश से हटाएंगे, भारत देश को नशा मुक्त बनाएंगे” स्लोगन के साथ नशामुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय से लाटूश रोड चौराहे तक गई और वापस महाविद्यालय पहुंची। कार्यक्रम का समापन स्वयंसेविकाओं को सूक्ष्म अल्पाहार वितरण के साथ हुआ। शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रंजीत कौर, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. कीर्ति पटेल एवं डॉ. दिव्या प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट- संदीप पाल

इसे भी पढ़ें: राजनीति में कुसंस्कार को बढ़ावा देती कांग्रेस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...