Love Jihad: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को इंस्टाग्राम पर हारुन नाम के युवक से दिल लगाना भारी पड़ गया है। महिला का ढाई साल तक इंस्टाग्राम दोस्त के साथ लंबा अफेयर चला। मुंबई की रहने वाली महिला ने अगस्त में हारुन से निकाह कर उसके घर सुल्तानपुर चली आई। एक सप्ताह बाद प्रेमी हारुन ने उसे मुंबई पहुंचाया और फरार हो गया। पीड़िता जैसे-तैसे पांच दिन पूर्व प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में घुसने ही नहीं दे रहे हैं। पीड़िता पुलिस की चौखट पर न्याय मांगने पहुंची, मगर यहां से उसे बैरंग लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई की रहने वाली रेखा प्राइवेट जॉब करती थी। वो इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती थी। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात नासिक में काम करने वाले मोहम्मद हारुन से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला करीब ढाई वर्षों तक चला। रेखा के मुताबिक, जब उसे पता चला कि हारुन के घर वाले उसकी शादी करने वाले हैं, तो वह उससे अलग हो गई, फोन बंद कर लिया। इसके बाद हारुन उससे खोज कर मिला और कहा, मुझसे शादी नहीं करोगी, तो मैं ज़हर खाकर जान दे दूंगा। इसके बाद दोनों 22 अगस्त, 2023 को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर निकाह कर लिया। वहां से करीब एक सप्ताह बाद हारुन उसे लेकर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद अपने गांव ले आया। दोनों एक सप्ताह तक यहां रहे उसके बाद हारुन रेखा को लेकर मुंबई गया फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा से पास हुआ महिला आरक्षण बिल

रेखा ने प्रेमी हारुन को काफी तलाशा, जब वो वहां नहीं मिला तो करीब 5 दिन पूर्व वो सुल्तानपुर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची। रेखा का आरोप है कि हारुन का मोबाइल बंद है और परिवार वाले उसे नजर बंद किए हैं। यही नहीं रेखा का यह भी आरोप है कि हारुन के माता-पिता व बहन आदि उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। उनका कहना है कि दहेज लेकर आओ तब घर में जगह मिलेगी। रेखा ने बताया कि यहां हमें बाहर सड़क पर ही रहना पड़ रहा। हम थाने गए, चौकी गए, डायल 112 से मदद मांगी, लेकिन सब ये कह रहे हैं कि मुंबई जाकर मुकदमा दर्ज कराओ।

इसे भी पढ़ें: कानून का खेल, फर्जी FIR पर RTI कार्यकर्ता को भेजा था जेल

Spread the news