वकीलों ने कोर्ट परिसर में महिला डांसर पर उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Rawalpindi court dance video

Newschuski Digital Desk: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहाँ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स (न्यायिक परिसर) के भीतर वकीलों द्वारा एक डांस पार्टी आयोजित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस महफिल में बकायदा एक महिला डांसर को बुलाया गया था, जिस पर लोगों ने जमकर पैसे भी लुटाए। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चौकीदार ने दर्ज कराई शिकायत

समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शर्मनाक वाकया रावलपिंडी के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात एक चौकीदार ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। बताया जा रही है कि यह अश्लील पार्टी कोर्ट के उसी हिस्से में चल रही थी जिसका इस्तेमाल आमतौर पर वकील करते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी के इस तीर्थ में गिरा था ब्रह्माजी का चक्र, यहां आज तक प्रवेश नहीं कर पाया कलियुग

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से पांच मजदूरों की मौत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...