लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा एनएच 333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप ट्रक एवं सूमो गोल्ड एसयूवी वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें सूमो पर सवार चालक सहित एक ही छह लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में दिवंगत बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्‍तेदार शामिल हैं। वे बिहार के जमुई जिले के रहने वाले थे। सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों से दुर्घटना की सूचना हलसी थाना पुलिस को दी। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेसियों ने तोड़ी गोडसे की प्रतिमा

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़े लड़के अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटे लड़के राम चंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी और चालक प्रीतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप स घायल हैं। घायलों को सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत काफी गंभीर होने की वजह से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मंगलवार की अलग सुबह हुए इस घटना को किसी ने समझ नहीं पाया। मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस का दी।

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को समर्पित 

Spread the news