IPL 2021: आईपीएल पर मंडराया कोरोना का साया, यह खिलाड़ी हुआ संक्रमित

मुंबई। आईपीएल 2021 के आगाज से पहले कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाॅफ लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब मुंबई इंडियंस के विकेट कीपिंग सलाहकार किरण मोरे का नाम भी जुड़ गया है। किरण मोरे कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि भारत का पूर्व क्रिकेटर इस समय आइसोलेशन में हैं। उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए थे। मुंबई इंडियंस और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की स्वास्थ्य टीम उनकी देखभाल कर रही है।
यह भी पढ़ें-IPL 2021 : RCB की मुश्किलें बढ़ी, इस खिलाड़ी को हुआ कोरोना
क्रिकेटर्स भी हो रहे हैं संक्रमित
मंगलवार को ही वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के दो और सदस्यों और एक प्लम्बर का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि की। इससे पहले आठ ग्राउंड स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते MCA ने यह निर्णय लिया है कि ग्राउंड स्टाफ आईपीएल के दौरान यात्रा नहीं करेंगे और मैदान पर ही रहेंगे। तीन क्रिकेटर्स पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुके है। इन क्रिकेटर्स में अक्षर पटेल, नितीश राणा और देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल है जिनका कोरोना रिजल्ट पाॅजिटिव आया है।
यह भी पढ़ें-IPL 2021 : चोट के चलते रिंकू सिंह IPL से बाहर
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे मामले
महाराष्ट्र इस समय कोरोना का गढ़ बना हुआ है और मुंबई कोरोना कैपिटल बनती जा रही है। मुंबई में आईपीएल के 10 मैच होने हैं और कोरोना के लगातार फैलाव के चलते बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। मुंबई में इस समय रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है। फिर भी सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के दौरान भी टीमों को अपने संबंधित होटलों से रात आठ बजे के बाद यात्रा करने और स्टेडियम में अभ्यास करने की अनुमति दी है। गौरतलब हो कि मुंबई में पहला मैच 10 अप्रैल को खेला जायेगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...