मेरठ: सोशल मीडिया की दोस्ती लड़कियों को भारी पड़ रही है। कुछ ऐसे तत्व हैं जो सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फांसते हैं और मौका मिलने पर उनकी आबरू का सौदा कर डालते हैं। इन सबके बावजूद भी लड़कियां ऐसे लोगों की शिकार बन रही हैं। इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है, जहां युवती के सोशल मीडिया के दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (girl gangraped) की घटना को अंजाम दिया है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। आरोपियों ने उसे ब्रह्मापुरी के निकट बदहवास हालत में फेंक कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक छात्रा से आरोपी की जान-पहचान तीन महीने पहले इंस्टाग्राम (Instagram friend) पर हुई थी। बाद में दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। दोस्ती का हवाला देकर ही आरोपी आदिल ने छात्रा को 17 तारीख को भूमिया के पुल के पास बुलाया और फिर उसे जबरन कार में बैठाकर हरिद्वार के लिए निकल गया। इस दौरान कार में उसका एक दोस्त और मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आदिल नाम के दोस्त ने उसके साथ धोखा किया। आरोपी आदिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हरिद्वार के होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (girl gangraped) किया। इसके बाद दोनों उसे मेरठ लेकर आए। यहां भी दोनों अलग-अलग तीन होटलों में उसे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म (girl gangraped) किया। इसके बाद युवकों ने पीड़िता को बदहवास हालत में चमड़ा पैठ के पास फेंक कर भाग निकले।

इसे भी पढ़ें: छात्रा को बंधक बनाकर छह लोगों ने किया दुष्कर्म

शिकायत मिलने पर पुलिस सर्विलांस के जरिए आदिल का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस को पीड़िता से मिला आदिल का मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने फर्जी आईडी पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया हुआ था। हालांकि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय से हैं। एतिहात के तौर पर ब्रह्मापुरी में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लग गई हैं।

इसे भी पढ़ें: छात्रा से 4 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news