बक्सर: एक समय था जब लोग दोस्ती की मिसाल दिया करते थे। आज के समय में दोस्ती सिर्फ स्वार्थ की रह गई है। खास तौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए दोस्ती काफी घातक साबित हो रही है। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के लिए दोस्ती काफी जिम्मेदार दिखाई दे रही है। हवशी प्रवृत्ति के लोग लड़कियों से पहले दोस्ती करते हैं, और मौका मिलते ही उनके साथ दुष्कर्म करने में कोई संकोच नहीं करते। इसी तरह का मामला बिहार के बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है, 9वीं की छात्रा के साथ उसके चार दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी की रिश्तेदारी छात्रा के गांव में है। वह अक्सर लड़की के गांव आता-जाता रहता था और उसकी लड़की से दोस्ती हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, इस दौरान उसके तीन साथी और थे। छात्रा के पहुंचने पर सबने उसको दबोच लिया और जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। परिजनों ने आनन फाानन में इसकी शिकायत महिला थाने में की।

इसे भी पढ़ें: छात्राओं से बनाते थे शारीरिक संबंध, चैट लीक से खुला राज

महिला थाना ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल भी करा लिया गया है। अब पुलिस पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला थाना प्रभारी चुनमुन के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news