हिरा नाजमी से बनीं हिमांशी, सनातन धर्म अपनाकर अतुल संग रचाई शादी
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक अनोखा प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एक युवती ने मजहब की दीवारें तोड़कर अपने हिंदू प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध के बावजूद युवती ने सनातन धर्म अपनाकर खाटू श्याम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और अपना नया नाम ‘हिमांशी’ रख लिया है।
जानकारी के अनुसार, उसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले अतुल कुमार और हिरा नाजमी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। जब दोनों के परिवारों को इस प्रेम संबंध की भनक लगी, तो उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षों ने मुख्यमंत्री (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर एक-दूसरे से जान का खतरा होने की बात कही थी। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दोनों परिवारों और प्रेमी युगल को बातचीत के लिए थाने बुलाया।
बदायूं धर्म परिवर्तन और विवाह मामला
उसावां थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से रचाई शादी, मामला चर्चा में।
युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे।
युवती ने पुलिस के सामने कहा- अपनी इच्छा और सहमति से किया धर्म… pic.twitter.com/gL1BRiyorE
— Asian News UP/UK (@AsianNewsUP_UK) June 17, 2026
थाने में ही बेटी को छोड़ गया परिवार
थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली। परिजनों ने हिरा और अतुल को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन हिरा ने साफ कह दिया कि वह बालिग है, इंटरमीडिएट की छात्रा है और अपनी मर्जी से अतुल के साथ ही रहना चाहती है। जब काफी प्रयासों के बाद भी हिरा अपनी जिद से टस से मस नहीं हुई, तो उसका परिवार अपनी नाराजगी जताते हुए उसे थाने में ही छोड़कर वापस लौट गया।
बदायूं की हीरा नजमा बनी हिमांशी ..मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाली हीरा नजमा ने अपना नाम बदलकर हिमांशी कुमारी रख लिया और हिंदू युवक अतुल कुमार के साथ वैवाहिक जीवन शुरू किया। pic.twitter.com/OenEHYjI31
— Krishnadev Yadav (@krishna_news) June 17, 2026
बजरंग दल की मौजूदगी में मंदिर में की शादी
पारिवारिक सहमति न मिलने के बाद हिरा और अतुल ने तुरंत विवाह करने का निर्णय लिया। दोनों उसावां स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। वहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतुल ने हिरा की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। मंदिर में शादी के बाद हिरा नाजमी ने स्वेच्छा से सनातन धर्म ग्रहण किया और अपना नाम बदलकर हिमांशी रख लिया।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, रामशंकर और गोपाल राय समेत कई लोग घेरे में
उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सुलह का प्रयास किया गया था। युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह पूरी तरह बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ जीवन बिताना चाहती है। युवती के इसी फैसले के बाद उसके परिजन वहां से चले गए, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर विवाह संपन्न किया। फिलहाल क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें: सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी
