मेरठ: फरियादियों की समस्याओं का तय समय में निस्तारण हो सके इसके लिए संपूर्ण समाधान का आयोजन कया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते फरियादियों को आज भी दर दर भटकना पड़ रहा है। शनिवार को मेरठ के कमिश्नर चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने एकाएक खुद को आग लगा ली। इस घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों अफरा तफरी मच गई। वहीं आनन-फानन में युवक ने खुद ही अपने कपड़े उतार दिये, जिसके बाद आग बुझ गई। पुलिसकर्मी पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। आत्मदाह के पीछे की बताया जा रहा है भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद चल रहा है। बार बार फरियाद के बावजूद अधिकारियों की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

जानकारी के मुतबिक मेरठ कमिश्नरी पर सुबह काफी भीड़ थी। अचानक एक युवक वहां पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। आत्मदाह की इस घटना से अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई जा सकी। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस पीड़ित शख्स को अस्पताल ले गई।

इसे भी पढ़ें: आरोप तय होते ही कोर्ट से फरार हुए मंत्री

पीड़ित ने अपना नाम अनस, निवासी थाना नौचंदी क्षेत्र बताया। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि व्यक्ति का पारिवारिक बंटवारे को लेकर अपने भाइयों से और परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: महिला अधिकारी से नोएडा के होटल में दुष्कर्म,

Spread the news