Gorakhpur News: योगी राज (Yogi Adityanath) में अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इंसाफ पाने के लिए लोगों को मुख्यमंत्री जनता दरबार का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मजे की बात यह है कि जनता दरबार में आने वाली फरियादियों की भीड़ को देखकर भी सीएम योगी को निरंकुश हो चुकी अफसरशाही का रवैया समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि जन समस्या का समय से निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (Chief Minister Jansunwai Portal) भी चलाया जा रहा है। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी के चलते फरियादियों की समस्या के निस्तारण के बिना ही यहां आने वाली शिकायतों का ऑनलाइन समाधान कर दिया जा रहा है। मतलब समस्या ज्यों की त्यों बनी रह जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक जनता दरबार में उमड़ने वाली भीड़ जनसमस्याओं के हालात बयां करने के लिए काफी है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है। सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: निकहत असांरी के मोबाइल का मिला पासवर्ड, अब खुलेंगे जेल के राज

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। इत्मीनान से उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। जनता दर्शन में महिलाओं व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भी खासी भागीदारी रही। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।

इसे भी पढ़ें: स्वरा-फहाद की शादी गैर-इस्लामी

Spread the news